कंफर्म हुई Oppo Find X8 की लांच डेट, मिलेगा एक से बढ़कर एक धासु फीचर्स।


Oppo Find X8 Launch Date in India: Oppo अपने अपकमिंग फ़ोन Oppo Find X8 पर काम कर रहा है, जिसमें काफी हद तक पहले जैसे डिजाइन को बरकरार रखा है। हाल ही में झोउ यिबाओ द्वारा डिवाइस की पैकेजिंग का खुलासा हुआ है, जिसमें ग्रे और व्हाइट कलर स्कीम के साथ एक स्लीक लिड एंड बेस डिजाइन है, तो चलिए इस फ़ोन के बारे में जानते है।  

Oppo Find X8 कब होगा लांच?

ओप्पो ने फिलहाल सीरीज को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया, लेकिन उम्मीद है इसे 28 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया जाएगा। इसमें Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। इसे भी पहले चाइना में पेश किए जाने की खबरें हैं। इनमें बेहतर फोटोग्राफी के लिए Hasselblad के सेंसर होंगे। फोन बड़ी बैटरी से लैस होंगे, तो आइये अब इस फ़ोन के लीक स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते है।  

मिलेगा स्मूद डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर 

Find X8 में 1.5K रेजोल्यूशन और अल्ट्रा-नैरो बेजल्स के साथ 6.5 इंच की BOE डिस्प्ले मिलेगी। सिक्योरिटी के लिए फोन में एक ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 चिपसेट पर काम करने की उम्मीद है। 

कितना पावरफुल होगा इसका बैटरी और चार्जिंग 

फोन के स्टैन्डर्ड मॉडल में एक 5600mAh की बैटरी मिल सकती है, इस फोन में आपको आपको इस बैटरी के साथ 100W की Wired Charging क्षमता मिलने वाली है। हालांकि Phone के Pro मॉडल में आपको एक 5800mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 50W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता के साथ आ सकती है।

कैसा है इसका कैमरा फीचर्स 

कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस फ़ोन में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस मिलने का दावा किया जा रहा है। इसके आलावा अलग से इस स्मार्टफोन में 3x Periscope Zoom lens भी मिलने वाला है।


Whatsapp ग्रुप